News Addaa WhatsApp Group

कोलकाता से अमृतसर की साईकिल यात्रा पर निकले लक्ष्मण चक्रवर्ती का कुशीनगर में रोटरी ने किया स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 6, 2022  |  4:21 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोलकाता से अमृतसर की साईकिल यात्रा पर निकले लक्ष्मण चक्रवर्ती का कुशीनगर में रोटरी ने किया स्वागत
  • साइकिल यात्रियों के भोजन एवं रात्रि विश्राम का रोटरी सदस्य करते हैं प्रबंध

कुशीनगर । कोलकाता निवासी 59 वर्षीय साईकिल यात्री लक्ष्मण चक्रवर्ती कोलकाता से साइकिल यात्रा शुरू कर बाघा बॉर्डर अमृतसर पंजाब के तक की कुल 2200 किमी की यात्रा पर निकले हैं। सोमवार देर रात कुशीनगर पहुंचने पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर इन्हें सम्मानित किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

साइकिल यात्री लक्ष्मण चक्रवर्ती ने बताया कि साइकिल द्वारा यह पहली यात्रा है। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य देश के पौधों एवं पौधारोपण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। चक्रवर्ती हर प्रांत में एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ पौधा लेकर निकले हैं। इस यात्रा में कई स्थानों पर विश्राम इत्यादि की व्यवस्था कराने के लिए रोटरी क्लब के सदस्यों की मदद मिल रही है। रात्रि विश्राम, भोजन इत्यादि की व्यवस्था तथा स्वागत एवं सम्मान करने हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी के सचिव वाहिद अली, निदेशक राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, ज्योति भूषण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking