News Addaa WhatsApp Group

Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 35वां दिन गरजे किसान।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 26, 2021  |  9:49 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Laxmiganj Sugar Mill: लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 35वां दिन गरजे किसान।

कप्तानगंज/कुशीनगर। पिछले 13 वर्षों से लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये भारतीय किसान यूनियन (अ) का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के 35वां दिन जारी है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

रविवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये जो त्याग परिश्रम और तपस्या आप लोग कर रहे है यह बेकार नही जाएगा। आप लोग कहीं भी कमजोर नही है बस आप ऐसे ही अपना संख्या बढ़ाते रहे और जिस दिन आपकी संख्या कुछ अच्छी रही उसी दिन किसान अपनी ताकत दिखाने का कार्य करेंगे और सरकार अपने आप ही अन्नदाता (किसानों) के सामने नतमस्तक होने में देर नही लगाएगी यह विश्वास हम आपको दिलाते है। वही धरना पर पहुँचे भाई हरी जी ने कहा कि किसान जो धरती का सीना चीर कर अन्न पैदा करता है यदि उसके जायज माँग पर सरकार नही मानी तो धरना प्रदर्शन का रुख जल्द बदलना ही पड़ेगा। अंत मे यूनियन के जिलाध्यक्ष किसानों को बताया कि जब-तक बन्द चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलवाने के लिये सरकार घोषणा करके कार्य शुरू नही कराती है तब-तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही चलता रहेगा।

इस मौके पर चेतई प्रसाद, चाँदबली, रामअधार यादव, रामधनी, जगदीश मिस्त्री, हरी लाल यादव, जगदीश, नरेश, जयराम, बल्लम, सरल मियाँ, स्लामुन नेशा, महफिल अली, स्वामीनाथ,श्रीकान्त, इसरावती देवी, लालमती देवी, सोनमति देवी, मैना देवी, मारछी देवी, जिगनी देवी, सावित्री देवी, सोनमती देवी, विपिन कुमार, शिवरानी देवी, पारस, बालेश्वर, हनीफ अंसारी, सुरेश, दयानन्द के साथ सैकड़ो सहपाठी सहभागिता किये।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking