बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज के परिसर में लिटिल स्माइल किड्स स्कूल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज डाo प्रभात चंद्र राय और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया रजनीश द्विवेदी द्वारा किया गया l इस स्कूल की लाँचिंग के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षाविद और अभिभावक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने l
विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत संचालित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल – भिस्वा – मंसूरगंज के परिसर में नव निर्मित लिटिल स्माइल किड्स स्कूल का उद्घाटन कार्यक्रम 01 अप्रैल बुधवार को संपन्न हुआ l स्कूल में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था l इस दौरान स्कूल जगमगा रहा था l बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज डाo प्रभात चंद्र राय और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया रजनीश द्विवेदी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज के परिसर में नव निर्मित लिटिल स्माइल किड्स स्कूल का फीता काट कर उद्घाटन किया गया l तथा स्कूल की बच्चियों द्वारा सरस्वती बंदना सहित स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया l मुख्य अतिथि बीईओ डाo प्रभात चंद्र राय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय की स्थापना को सराहनीय पहल बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी गई और आगे इन्होंने कहा ? कि खेल खेल में शिक्षा देना काफी बेहतर होता है l खासतौर पर इस तरह की मनोरंजन पूर्ण शिक्षा को पाकर छोटे बच्चों में सिखने की क्षमता तेजी से विकसित होता है l
ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे पाँच बच्चे क्रमशः मुजडीहा से आयुष सिंह, कुंदूर से अभिषेक कुमार गुप्ता, हरपुर मछागर से दिव्यांस शर्मा, गंगराई से आराध्या साहनी और भिस्वा उर्फ बिशुनपुर से सूर्य प्रताप सिंह को नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर प्रबंधक सच्चिदानंद पटेल द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि से पुरस्कृत कराते हुए बच्चों के हौसलों को आफजाई किया गया l इस दौरान स्कूल चले हम, रंगोली गीत, लघु नाटिका रानी लक्ष्मीबाई, आपरेशन सिंदूर सहित विविध प्रकार के कार्यक्रम को बच्चों सहित बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया l जिसे देख दर्शक दिर्घा में बैठे हुए अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया l कार्यक्रम का संचालन अध्यापक व कवि हरेकृष्ण पाण्डेय व अध्यक्षता पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल ने की l
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुष्पा पटेल, अध्यापक रजनीश प्रकाश सिंह, अमित, राजन श्रीवास्तव, बाँकेविहारी सिंह, सावित्री पाण्डेय, सेतबान सिंह, चितरंजन सिंह, हेमंत पटेल, गिरिजेश विश्वकर्मा, अरुण पटेल उर्फ बबलू पटेल, रामकृपाल पटेल, रामदास त्रिपाठी, रामरक्षा सिंह, जितेंद्र पटेल, नवतप्पी सिंह, विमल सिंह, धनंजय पटेल, बसंत गुप्ता, रमेश शर्मा, नीरज पटेल, मोहन सिंह, कुंजविहारी सोनी, बिक्की साहनी आदि लोगों सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा l
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार…