News Addaa WhatsApp Group Join करें

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 1, 2026  |  7:06 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अयोध्या धाम से पधारी मानस मर्मज्ञ कथावाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कथा के दौरान उन्होंने शबरी माता के आश्रम की अद्भुत भक्ति का वर्णन करते हुए बताया कि सच्चे मन, श्रद्धा और समर्पण से की गई भक्ति ही भगवान को प्रिय होती है। उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की प्रथम भेंट का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हनुमान जी सेवा, निष्ठा और समर्पण के प्रतीक हैं, जिनसे हमें निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
सुग्रीव से मित्रता और बाली वध के प्रसंग को विस्तार से समझाते हुए साध्वी जी ने कहा कि धर्म का साथ देना और अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने सदैव सत्य और मर्यादा का पालन करते हुए समाज को आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाया।
लंका गमन और रावण वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत निश्चित है, जबकि सत्य, प्रेम और धर्म की सदैव विजय होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में इन आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दें।
कथा के बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा पंडाल गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज को नैतिक मूल्यों, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देने में भी सफल रहा।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेमचंद मिश्रा, संजय गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, विरेन्द्र मिश्रा, संजय मद्धेशिया, नंदप्रकाश गुप्ता, संयोगलाल श्रीवास्तव, अशोक राय, अनिता राय, माला गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking