News Addaa WhatsApp Group

Live: कोरोना प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत पांचवे नंबर पर, पिछले 24 घंटे में करीब 10हजार मामलें आए सामने, आंकडो के अनुसार 6642 लोगो की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2020  |  4:48 AM

1,321 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Live: कोरोना प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत पांचवे नंबर पर, पिछले 24 घंटे में करीब 10हजार मामलें आए सामने, आंकडो के अनुसार 6642 लोगो की मौत

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत शनिवार को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया. अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं. इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नये मरीज सामने आये और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है. देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गये जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गयी. देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.

संबंधित खबरें
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोटवां के निजी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप मरीज की किडनी निकालने का मामला…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking