मथौली बाजार/कुशीनगर। बुधवार को नगर पंचायत चेयरमैन व सभासदों द्वारा कस्बा के लोगों मे छाता वितरण व घरौनी वितरण समारोह का आयोजन वार्ड नंबर 4 पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर मे किया गया।छाता वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सामाजिक कार्यों में सर्पण की भावना यहां के युवाओं में रहता है इस लिए निरंतर सामाजिक कार्य का आयोजन होता है। जो सराहनीय कदम है ।आज के समय महिलाएं समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। और अपने परिवार को चला रही है। इस कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूँ।विशिष्ट अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रिंस मद्धेशिया ने किया। चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि जनता की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहता हु।सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए हमेशा लगा रहता हूं। इस दौरान नगर के हजारों लोगों में को छाता का वितरण किया गया। तथा घरौनी का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने लोहेपार, सिरसिया में भी छाता वितरित किया।
इस अवसर पर ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद,चंद्र प्रकाश चमन,सभासद प्रिंस जायसवाल,प्रिंस मद्धेशिया,रविंद्र सैनी,महेंद्र यादव, दिनेश राव, हेमंत सिंह,मोहन साहनी,मानवेंद्र प्रताप सिंह, हरे राम शर्मा,विजय सिंह,अनिल शर्मा,प्रिंस गोंड,श्री राम कुशवाहा,निखिल उपाध्याय ,वशिष्ठ मुनि पाण्डेय,अमन जायसवाल,बसंत साहनी, सहित आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…