रामकोला/कुशीनगर । सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मशीनों की विधिवत पूूजा की गई।
रामकोला कस्बा स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने मुख्य अभियंता अवधेश कुमार सिंह के द्वारा देवशिल्पी विश्वकर्मा की विधिवत पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने भी पूजन अर्चना किया। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा जी को दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है तथा विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता भी माना जाता है। आज विश्व जिस तेजी से आगे बढ रहा है वह सब श्री विश्वकर्मा जी की ही देन है।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, ,चिकित्साधिकारी डॉ0 शिवाजी , चीफ केमिस्ट संजय तिवारी, आशीष सिंह, गन्ना प्रबंधक सुनील दत्त, डा0 संजय त्रिपाठी ,रजनीश कुुुमार,गौरव प्रताप सिंह , जगदीश चावला, आनंद मिश्रा ,मनोज शुुुक्ला,अजय पांडे, विवेक पांडे, विजय शाही, कमल राज मदहोक,ओमप्रकाश तिवारी ,प्रेम कुुुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…