News Addaa WhatsApp Group Join करें

महराजगंज: धान खरीद में फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर शम्भू गुप्ता को एसटीएफ ने झारखण्ड के देवधर से किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2021  |  6:13 PM

1,257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महराजगंज: धान खरीद में फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर शम्भू गुप्ता को एसटीएफ ने झारखण्ड के देवधर से किया गिरफ्तार
  • भूमिगत अभियुक्त पर पुलिस विभाग ने रखा था 50 हज़ार का इनाम

महराजगंज (न्यूज अड्डा)। सदर ब्लाक क्षेत्र के शिकारपुर स्थित एक राइस मिल संचालक शम्भू गुप्ता पुत्र बुधई सेठ ने फर्जीवाड़ा करके सरकारी धान खरीद में व्यापक धांधली करने के मामले में आखिरकार एसटीएफ गोरखपुर टीम ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पुलिस ने ५० हजार का इनाम घोषित किया था बताते चले सदर ब्लाक से ८ किमी. दूर शिकारपुर में बुधई सेठ का राइस मिल है। इनके निधन के बाद इनका पुत्र शम्भू गुप्ता राइस मिल चलाने लगा। राइस मिल पर सरकारी धान की खरीदारी किया जाने लगा। शम्भू गुप्ता ने क्षेत्र के परिचित किसानों से पेंशन आदि का लालच देकर उनसे फोटो, खतौनी, आधार कार्ड आदि लेकर बैंक में खाता खोला और एक्टिवेटेड सीम लेकर खातों में लगा दिया। इन्हीं खातों में सरकारी दर पर धान खरीद दिखाकर रकम भेजवाया। फिर उसने किसानों से धन निकलवाकर हड़प लिया।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

शम्भू गुप्ता के राइस मिल पर काम करने वाले उसके एक आदमी ने उसका हिस्सा न मिलने पर मामले का भण्डा फोड़ दिया। फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया। प्रशासन ने जांच बैठा दिया। जांच में मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने शम्भू गुप्ता की गिरफ्तारी के लिये दबिश देने लगी तो वह भूमिगत हो गया। उसके गिरफ्तारी के लिये पुलिस विभाग ने ५० हजार का इनाम घोषित किया। लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पायी।

विभागीय सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक एसटीएफ गोरखपुर की टीम के अथक प्रयास किया जो आखिरकार एडीजी अमिताभ यश के मार्गदर्शन में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली और घुघली थाना क्षेत्र के पडऱी गांव निवासी शंभू गुप्ता को बिहार के झारखंड से एसटीएफ जवानों के हाथ लग गया।
जहां *एसटीएफ इंस्पेक्टर गोरखपुर यूनिट सत्य प्रकाश के अगुवाई में 50 हज़ार का इनामी अभियुक्त शंभू गुप्ता को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में एसआई अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, विनय कुमार सिंह, रणधीर सिंह, इमरान खान शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून, 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार”
“कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून, 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार”

महराजगंज। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) गोरखपुर इकाई की टीम ने शनिवार को बड़ी…

बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान
बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान

महराजगंज जिले के सोहगीवरवां (पोखरी टोला) गांव की घटना, किशोरी सिर्फ एक बार चिल्लाई…

पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत
पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल नं. 2 निवासी एक विवाहिता की बाइक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking