News Addaa WhatsApp Group Join करें

पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2025  |  7:58 PM

340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल नं. 2 निवासी एक विवाहिता की बाइक से गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पति के पोस्टमार्टम नहीं कराने के अनुरोध पर शव को गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। छठ पर्व के पूर्व घर में मातम पसरा हुआ है।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

महराजगंज जिले के किसी गांव से रिश्तेदारी से घर आने के लिए किशुना साहनी अपनी पत्नी बबिता 38 बर्ष को बाइक पर बैठाकर आ रहे थे अभी ज्योंहि वह निचलौल कस्बे में पहुंचे थे कि पत्नी को चक्कर आ गया और अचानक बाइक से गिर गई, अभी बाइक रोककर पति उसे उठाने का प्रयास करते तब तक उसे सिर में अत्यधिक चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए कहा तो पति किशुना पीएम नहीं कराने का अनुरोध किया जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घर आने पर मृतका का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक बबिता अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गईं हैं। घर के सदस्य दहाड़े मारकर रो रहे हैं। वहीं छठ त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking