News Addaa WhatsApp Group

मैत्री मैच में प्रशासन एकादश का जलवा, पत्रकार एकादश को दो विकेट से हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 21, 2025  |  5:51 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मैत्री मैच में प्रशासन एकादश का जलवा, पत्रकार एकादश को दो विकेट से हराया

तमकुहीराज, कुशीनगर। टीआरएल व शाही रथ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के बैनर तले आज पांडेय मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण एक दिवसीय मुकाबला प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को दो विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने निर्धारित ओवरों में 154 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय ने ताबड़तोड़ अंदाज में 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। वहीं पत्रकार जितेन्द्र श्रीवास्तव ने 15 गेंदों पर शानदार 47 रन और प्रियेश राय ने 8 गेंदों पर 27 रनों की तेज पारी खेली। प्रशासन एकादश की गेंदबाजी में आरक्षी शिवबदन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की ओर से उप जिलाधिकारी कसया आशुतोष कुमार ने 12 गेंदों पर 29 रनों की दमदार पारी खेली। उनके साथ थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील वर्मा ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पत्रकार एकादश की गेंदबाजी में अनुज राय ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि तीन ओवर में 27 रन देकर एक विकेट भी लिया गया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तमकुहीराज थाना पर तैनात आरक्षी शिवबदन यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशासन एकादश की कप्तानी उप जिलाधिकारी कसया आशुतोष कुमार ने, जबकि पत्रकार एकादश की कप्तानी वरिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार शैलेन्द्र गुप्ता ने की।

मैच के मुख्य अतिथि तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार ने फीता काटकर मुकाबले का शुभारंभ कराया। निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा एवं इंशाद अंसारी ने निभाई। आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 दिसंबर को रिशु इलेवन महराजगंज और कुबेरस्थान के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी, कृष्ण कुमार गुड्डू, शैलेन्द्र ठुकराई, जहांगीर अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक वत्स, अवधेश राय, पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी शंभू ठकुराइ, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा एवं खुरशेद अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों की भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल ने मैच को यादगार बना दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking