कुशीनगर । नवरात्र दुर्गा पूजा (दशहरा) के अवसर पर नगर कसया के मेले में दुर्गा प्रतिमाओ का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को मातारानी भब्य भंडारा द्वारा दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया l उक्त भंडारे का आयोजन सोमवार को शुभारम्भ हुआ और मंगलवार को देर रात तक चलता रहा l भंडारे के आयोजक राधे मद्धेशिया ने बताया कि दो दिवसीय भंडारे के आयोजन में माता रानी की कृपा से लगभग 15हजार लोगो को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराया गया l यह सब आपसी सहयोग से ही सम्भव हो पाया हैं l भंडारे का शुभारंम नगर के वरिष्ठ समाज सेवी व व्यवसाई ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा भक्तो व श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण क़रा क़र किया गया l
इस दौरान भंडारा आयोजन के मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि इस पुण्य व आस्था के मौके पर दूर -दूर से मेले में माता रानी के दर्शन करने आये भक्त जनों व श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद ग्रहण कराना भक्ति व पुण्य का काम हैं l इन अवसरो पर समाज में ऐसे कार्य से भक्तिमय का सन्देश जाता हैं l भंडारे में मुख्य रूप से सभासद वार्ड न.27राजेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, नन्हे खान, भोलू चौरसिया, प्रिन्स जायसवाल, सूरज गुप्ता, मंटू जायसवाल, रोहित मद्धेशिया, भोला राय,डॉ.शैलेश पाण्डेय, विजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा l
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…