News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 22, 2024  |  7:15 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका

मथौली बाजार/कुशीनगर । स्थानीय नगर पंचायत के चौराहे से होकर हरैया जाने वाली पीच सड़क पर स्थित नारायनपुर माइनर पर बना पुलिया के दोनों तरफ का एप्रोच वर्षों से क्षतिग्रस्त है।यहां से दिन रात वाहनों का आवागमन होता है। पुलिया की टूटी रेलिंग हादसों का खुला निमंत्रण दे रही है। इससे राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग की है।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

क्षेत्र के बृज बिहारी पाण्डेय, विजय सैनी, प्रवन्धक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अमरीश कुमार, संजय कुमार, पूर्व प्रधान वृजेश यादव, हरेंद्र चौबे आदि का कहना है कि उक्त सड़क से लक्ष्मीपुर, हरैया, नारायनपुर, रामपुर बगहा, मथौली बाजार, फरदहा,लोहेपार आदि गांवों सहित नगर पंचायत कार्यालय पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुलिया के दोनों तरह का रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गयी है। इससे अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस पुलिया से हल्के और भारी वाहनो का आवागमन दिन रात रहता है। प्राइवेट बस , स्कूली वाहन और गन्ने लदे वाहन भी इस पुलिया से आते जाते हैं। इस पुलिया के पास ही एक प्राइवेट विद्यालय संचालित है ‌। विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग टूटने से भय बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग किया है।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking