News Addaa WhatsApp Group

मथौली बाजार: बीआरसी गेट पर जलभराव, परेशानी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 21, 2024  |  8:10 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: बीआरसी गेट पर जलभराव, परेशानी

मथौली बाजार/कुशीनगर । बीआरसी मोतीचक के मेन गेट पर जलभराव होने छात्राओं ,अध्यापकों और आधार कार्ड बनवाने आ रहे ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

उक्त बीआरसी कार्यालय के प्रांगण में कम्पोजित विद्यालय पैकौली संचालित है। इसका प्रांगण इंटरलॉकिंग हो गया है। थोड़ा बहुत बरसात होने पर बरसात का पानी प्रांगण से लेकर गेट तक जलभराव हो जाता है। गेट पर जलजमाव होने के कारण विद्यालय के अंदर प्रवेश करना भी खतरों से खाली नहीं रह गया है। और इस जलजमाव के पानी के छिटन से आने जाने वालो का कपड़ा ख़राब हो जा रहा है। पानी के निकासी के लिए गेट पर ही भुमिगत नाली बना है जो जाम हो जाने से पानी नहीं निकल पा रहा है। विद्यालय खुलते ही बच्चों का आवागमन इसी रास्ते शुरू होगा। उसको लेकर अभिभावकों में भी इसकी चिंता सता रही है। बीआरसी प्रांगण में आधार कार्ड बनाया जा रहा है। जहां ग्रामीणों का भी आना जाना रोज लगा रहता है।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा का कहना है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार से वार्ता कर तत्काल प्रांगण में हुएं जलभराव के निकासी का व्यवस्था कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking