रामकोला/कुशीनगर । रामकोला विकासखंड के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करने तथा विकास के अन्य मुद्दों पर विधिवत चर्चा की गई।
रामकोला ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें।प्रधान राजेश राव समेत अन्य कई ग्राम प्रधान व सदस्यों ने सीडीपीओ से लाभार्थी सूची उपलब्ध कराने की बात कही तो सीडीपीओ ने एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुग्रीव प्रसाद ने एडीओ कृषि से पूछा कि आपके विभाग द्वारा विगत वर्षों में पूरे ब्लॉक क्षेत्र केे अन्तर्गत अगर किसी भी गांव में कोई उत्कृष्ट कार्य किया गया हो तो उसका विवरण दें। इस प्रश्न का एडीओ एजी ने संतोष जनक जवाब नहीं दे पाये। इस बैैैठक में पूर्ति विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नही रहा।जिसकी वजह से संबंधित समस्याओं को जन प्रतिनिधि नहीं उठा सके।सभी जनप्रतिनिधियोंं ने स्वास्थ्य विभाग से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि से संबंधित समस्याओं को क्षेत्र पंचायत की सदन में उठाया गया।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि नंदलाल खरवार ने किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी कृष्णा चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव सीएचसी प्रभारी डॉ0 ए0 पी0 गुप्ता, एपीओ मनरेगा अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा ,बबलू सिद्दीकी, जिला पंचायत प्रतिनिधि, बलराम राव, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, आनंद दीक्षित, नवनीत श्रीवास्तव, इद्रजीत सिंह आदि सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वर गोविन्द राव उर्फ बड़काई,राहुल यादव, संतोष यादव, अजय तिवारी, अशोक पटेल, रियाज अंसारी , सुरेंद्र यादव, अली राजा, रविंद्र सिंह, रमेश यादव ,आलम अली सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…