कुशीनगर। रविवार को राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार ने थाना हाटा का निरीक्षण किया,इस दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने थाना के अभिलेखों को चेक किया व थाना परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया और संतुष्ट नजर आए,जो कुछ कमियां मिली उसमें सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया,थाना परिसर को हमेशा साफ-सुथरा स्वच्छ रखने की बात कही।तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उन्हाेंने कहा कि थाने आने वाले पीड़ित की समस्या को गंभीरता से लिया जाए, तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे पीड़ित को समय से न्याय मिल सके।
निरीक्षण के दौरान विधायक मोहन वर्मा ,जिलाधिकारी एस0 राज लिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल,सीओ पीयूषकांत राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…