News Addaa WhatsApp Group

विधायक हाटा व जिलाधिकारी ने सुकरौली रजवाहे का किया औचक निरीक्षण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 29, 2023  |  7:59 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक हाटा व जिलाधिकारी ने सुकरौली रजवाहे का किया औचक निरीक्षण
  • सिंचाई विभाग के ए.ई.और जे. ई. को लगाई फटकार, तत्काल सफाई करने के दिए निर्देश

कुशीनगर। रजवाहे के उचित साफ सफाई नहीं होने और खेतों में पानी फैले होने की शिकायत के दृष्टिगत विधायक हाटा मोहन वर्मा और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा तहसील हाटा के मौजा जगदीशपुर तथा पैकौली लाला में बने सुकरौली रजवाहा का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

लगभग 14.5 किलोमीटर लंबे बने रजवाहे का लगभग 2 किलोमीटर हिस्सा पैदल चलकर विधायक श्री वर्मा और जिलाधिकारी श्री मिश्रा द्वारा रजवाहे का निरीक्षण किया गया। जिसमे प्रथम दृष्टया यह पाया गया की जगह जगह जमी सिल्ट की उचित साफ सफाई नहीं हुई थी तथा किसानों द्वारा पाइप/सायफन डालकर पानी को अवरुद्ध किया गया था। उचित सफाई नहीं होने के कारण पानी खेतों में फैल रहा था। जिसपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के ए. ई. और जे.ई. को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि जिस भी संस्था / ठीकेदार ने रजवाहे/ माइनर नहर की साफ-सफाई का कार्य किया है उसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा जिन किसानों ने पाइप डालकर पानी को अवरुद्ध कर रखा है उन्हें पाइप हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की जिन किसानों ने गलत ढंग से पाइप डाल रखा है और निर्देश के बावजूद भी पाइप नही हटाते है तो पाइप न हटाने की दशा में सिंचाई विभाग के ए.ई. एवं जे.ई. किसानों पर भी नियमानुसार कार्यवाही करें। सिंचाई विभाग के ए.ई. रजवाहे की सफाई तत्काल कराए। जिलाधिकारी ने जनपद समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए की वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर ले की उनके तहसील के अंतर्गत स्थित नहरों और रजवाहों की साफ सफाई उचित ढंग से हुई है नहीं। जांच के उपरांत आख्या भी प्रस्तुत करें।

तत्पश्चात विधायक व जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जगदीशपुर स्थित बंचरा देवी के मंदिर का दर्शन कर पुष्प भी अर्पित किया। प्रांगण के बाहर शौचालय के निर्माण में प्रयुक्त हो रहे ईटों की गुणवत्ता की जांच की, जिसमे प्रथम दृष्टया यह पाया गया की ईंट की गुणवत्ता उच्च श्रेणी की नहीं है। जिसपर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और ठीकेदार को निर्देशित किया तत्काल इन्हे बदलकर अच्छी गुणवत्ता की ईंट का प्रयोग करें जिससे शौचालय का निर्माण कार्य सुदृढ़ हो सके और लंबे समय तक चलें।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बाहर स्थित पोखरे का भी निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान और नायब तहसीलदार को निर्देशित किया इस पोखरे की स्थिति में हो जानी चाहिए और आपलोग मिलकर इस पोखरे का सौंदर्यीकरण का कार्य करे जिससे यह जनुपयोगी हो सकें। उपस्थित ग्राम के युवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की अपने ग्राम सभा के सौदर्यीकरण और सफाई में आपलोग भी योगदान दे सकते है जिससे की आपकी ग्राम सभा बेहतर हो और सुंदर दिख सकें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हाटा हीरालाल, नायब तहसीलदार हाटा आशीष रंजन, सिंचाई विभाग के ए.ई. अक्षय कुमार, जेई दीपक कुमार , ग्राम प्रधान सुबास चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि आदि संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking