News Addaa WhatsApp Group

मासिक सम्पूर्ण स्त्रीत्व की पहचान – चंद्रप्रभा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2023  |  5:03 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मासिक सम्पूर्ण स्त्रीत्व की पहचान – चंद्रप्रभा
  • शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत छत्राओं में सेनेटरी पैड का वितरण

कसया/कुशीनगर।समाजिक संस्था जन सहयोग मिशन कुशीनगर के द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कसया नगर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था में जो परिवर्तन आते हैं उनमें एक बड़ा परिवर्तन मासिक का आना है। मासिक आने पर बच्चियां और महिलायें शर्म और कभी -कभी ग्लानि की भावना महसूस करने लगती हैं जबकि यह सम्पूर्ण स्त्रीत्व की पहचान है।मासिक का आना सृष्टि के सृजन का संकेत है।यह शरीर की पूर्णता को दर्शाता है।इसलिए कभी भी मासिक के दौरान स्वयं को हीन भावना से न जोड़े और कोई दिक्कत होने पर खुलकर बात करें।
इस दौरान बच्चियों को साफ सफाई और पोषण युक्त खान पान के बारे में भी जानकारी देते हुये संस्था द्वारा 250 पैकेट सेनेटरी पैड वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के सदस्य अब्दुल मजीद ने कहा कि बच्चियां किशोरावस्था में होती हैं या प्रवेश करने वाली होती है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों से अवगत कराना है ताकि आकस्मिक परिवर्तनों के लिए वो पूर्व से तैयार रहें।तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

स्वागत व आभार वार्डेन डॉ अम्बु सिंह ने ज्ञापित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकी नाथ पाण्डेय,मोहम्मद असलम,शिक्षिका शिब्बी मिश्रा,पूजा यादव,अपर्णा मिश्रा,रसोइया रीता देवी,राधिका देवी आदि मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking