News Addaa WhatsApp Group

सांसद व विधायक ने विश्व पर्यटन दिवस पर बौद्ध स्थली कुशीनगर में बुद्धा घाट पर तिरंगा ध्वज फहराया 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2022  |  7:47 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद व विधायक ने विश्व पर्यटन दिवस पर बौद्ध स्थली कुशीनगर में बुद्धा घाट पर तिरंगा ध्वज फहराया 
  • इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक पीएन पाठक  ने बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण 

कसया/कुशीनगर। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक पीएन पाठक ने तिंरँगा ध्वज फहराया और रामा भार पार्क व पार्क में लगे तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पहुंचे सांसद श्री दुबे और विधायक श्री पाठक ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भिक्षु संघ के अध्यक्ष भँते ज्ञानेश्वर व भिक्षुओं के धम्म पाठ के बीच किया। सांसद श्री दुबे ने कहा कि तथागत बुद्ध ने विश्व को करुणा, मैत्री व शांति का संदेश दिया है। कुशीनगर में पर्यटन विकास के काफी अवसर हैं और पर्यटकों के लिये हर तरह की सुविधाओं को ध्यान में रखकर   विकास कराया जा रहा है। बुद्धा घाट, पार्क, मियाबाक़ी बन, तिरंगा, बुद्ध प्रतिमा, इको पार्क पर्यटकों के आकर्षिण के केंद्र होंगे। जिससे देश विदेश से आने वाले पर्यटकों में इजाफा होगा और आने वाले समय में कुशीनगर पर्यटन व्यवसाय का बड़ा हब साबित होगा। जिससे  अस्थि बितरण स्थल का लोकर्पण किया और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। आगे कहा कि कुशीनगर के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

इसके बाद सांसद श्री दुबे व विधायक कुशीनगर श्री पाठक बुद्ध के अस्थि कलश बितरण स्थल पहुंच परिक्रमा की और अस्थि बितरण केंद्र के सुंदरीकरण का लोकर्पण किया। इसके बाद सांसद व विधायक का काफिला बुद्ध स्थली से रवाना हो गया और मुख्य मंदिर के सामने सड़क के पश्चिम पटरी पर बने आजीविका मिशन के सोवेनियर शाप, पर्यटन सूचना केंद्र और बैट्री चालित ई रिक्शा का उद्घाटन नहीं हो पाया। जिससे ममता महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाए निराश हो गईं। काफी देर जन प्रतिनिधियों की प्रतीक्षा करने के बाद अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह की उपस्थिति में समूह  संचालिका ममता कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अधिकारियों ने शाप का निरीक्षण किया और गुड्स की खरीदारी भी की। इसी क्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में पर्यटन सूचना केंद्र का उद्घाटन कुशीनगर में इस्राइल से आये पर्यटक ओरी होलबन ने किया। जहां उनका स्वागत बुके देकर किया गया। विदित हो कि शाप व पर्यटन सूचना केंद्र राष्ट्रीय स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है जिसके कारण जन प्रतिनिधि व अधिकारी उद्घाटन से किनारा कर लिए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा कोई कार्यक्रम या आयोजन नहीं किया गया था केवल कुछ जगहों पर पर्यटन दिवस के बैनर लगाए गए थे। जिसकी लोगों में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं।

इस दौरान नपाप अध्यक्ष साबिरा खातून, नगर के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, चन्द्र प्रकाश यादव चमन, ओमप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, सुमित कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, टीके राय, राजेन्द्र मोहन गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, किरण सिंह, सभासद राम आधार यादव, केशव सिंह, राजेश सिंह, अशोक चौधरी, निखिल मिश्रा, जितेंद्र राय के अलावें भिक्षु गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking