News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज जंक्शन पर अध्योया धाम दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का सांसद ने किया स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 30, 2023  |  6:55 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज जंक्शन पर अध्योया धाम दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का सांसद ने किया स्वागत

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या धाम दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी दिखाकर रवाना किए गए। इसी क्रम में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अध्योया दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे,क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, सहित पूर्व विधायक दीप लाल भारती व भाजपा पदाधिकारी एव कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज जंक्शन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत स्वागत किये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

इसी क्रम में उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राम की नगरी अयोध्या को विभिन्न परियोजनाओं व विश्व स्तरीय पर्यटन के रूप में विकसित करने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया। देश ही नहीं विश्व पटल पर भी पर्यटन के रुप में अध्योया का नाम अंकित होगा।

इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की देन है कि इस प्रकार अमृत भारत ट्रेनों का संचालन से जहां आम जनता में अवागमन में सुविधा होगी वहीं भगवान राम की नगरी अध्योया व जनकपुर सीतामढ़ी आदि धार्मिक स्थल का दर्शन करना दर्शनाभिलाषिओं के लिए आसान साबित होगा।

इसके उपरांत हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन व बंदे भारत ट्रेन इत्यादि योजनाओं के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन को हाइटेक किया जा रहा जिससे यात्रियों को यात्रा जहां सुगम होगी वहीं कम समय में यात्रा पूरी की जा सकती है। इसी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भी कप्तानगंज जंक्शन को उक्त तकनीकी संस्थानों से लैश किया जायेगा।

इस दौरान बालक दास त्यागी,सुरेन्द्र सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, रामकोला चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, राधेश्याम दीक्षित, रामगोपाल गुप्ता,राम प्रताप सिंह जय प्रकाश उपाध्याय ने भी कार्यक्रम संबोधित किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार, वाणिज्य अधीक्षक सुनीत कुमार श्रीवास्तव मण्डल वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला, आर पी एफ इंस्पेक्टर समय सिंह एस आई मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह मुन्ना,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आन्नद मिश्रा,अनुप श्रीवास्तव, राम गोपाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, मणि चंद वर्मा, बैजनाथ गुप्ता,विजय कन्नौजिया संतोष जयसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking