News Addaa WhatsApp Group

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, 56 प्रस्तावो पर बनी सहमति

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 12, 2025  |  6:54 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, 56 प्रस्तावो पर बनी सहमति

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली मे वर्ष 2025 की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ।बैठक मे ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप सहित 14 सभासद मौजूद रहे ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बैठक की शुरुआत में अधिशासी अधिकारी ने पूर्व के कार्यों की प्रगति पर विस्तार में चर्चा की। लिपिक अमित सिंह ने पटल के समक्ष समस्त आंकड़े बैठक में प्रस्तुत किए। जिसमे कुल 56 नए प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिन कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 12 करोड़ रुपए होंगी। जिसमे सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था मुख्य होंगे।बैठक में अंत में अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने समस्त बोर्ड को आश्वस्त किया कि समस्त कार्य समय से कराए जाएंगे।

बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजनेति कश्यप,अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, लिपिक अमित कुमार सिंह, सभासद गण कौशल कुमार गौतम, चेतन यादव, गंगाधर मिश्र, अर्जुन पटेल, कृष्णा जायसवाल, अवधराज यादव, राममिलन यादव, शशि चौधरी, सत्यप्रकाश मद्देशिया, आदि कर्मचारी गण उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking