रामकोला/कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र का बाजार पूरे रौनक के साथ गुलजार हो गया है। आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ नहाय खाय के संकल्प के साथ मंगलवार से शुरू हो गया है।
महापर्व को लेकर चहल-पहल दिखने के साथ ही जिन घरों में छठ होना है, उस घर में तैयारी भी शुरू हो चुकी है।रामकोला, लक्ष्मीगंज,रगड़गंज ,टेकुआटार सहित क्षेत्र के सभी बाजार छठ के सामानों से सज चुका है। छठ पूजा के लिए कोशी,पीतल एवं बाँस के सूप , दउरा ,साड़ी, गन्ना, नारियल ,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खराददारी तेज हो गयी है।बाजारों में छठ की सामानों की अनोखी छटा दिख रही है। छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये है।पूजा में हर छोटी से छोटी सामानों की अपनी अहमियत होती है।
छठव्रती महिलाएं छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा शुरू होने से पहले ही पूजा में लगने वाले सारे सामाग्री को जुटा रही है। बाजार में काफी रौनक है और छठ घाट भी सज धज कर तैयार है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…