खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा गोपाल गांव के नहर फाटक पर एक शव देखकर राहगीरों में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। शव की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद 80 वर्ष के रूप में हुई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
रविवार को दोपहर बाद सिसवा गोपाल नहर रेगुलेटर पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक शव देखकर आस- पास के लोग जुट गए, सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को पानी से बाहर करा शिनाख्त की कार्रवाई की। शव की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद 80 वर्ष के रूप में हुई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह बेटी के घर कलनहीं में रहते थे, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और 11 फरवरी की दोपहर बाद से ही वह गायब हो गए थे जिसकी सूचना निचलौल थाने में देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
एसआई विकास यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…