News Addaa WhatsApp Group

नक्शे में डेढ़ किमी. बकिया नाला का अस्तित्व ही नहीं

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 5, 2025  |  5:34 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नक्शे में डेढ़ किमी. बकिया नाला का अस्तित्व ही नहीं
  •  प्रतिवर्ष जल-जमाव से हजारों एकड़ में फसलों की होती है बर्बादी
  • समाधान के लिए केन यूनियन के चेयरमैन तथा चीनी मिल के जीएम ने किया निरीक्षण 

 रामकोला, कुशीनगर | लक्ष्मीगंज केन यूनियन के चेयरमैन डॉ धनंजय गोविंद राव और त्रिवेणी शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बकिया नाला/ड्रेन का स्थलीय निरीक्षण किया। बकिया नाला/ड्रेन त्रिवेणी चीनी मिल जोन के ग्राम- हरिकेशवा से निकलकर क्रमशः महुअवा, घीनहुआ और सपहा ग्राम सहित रामकोला के विभिन्न ग्राम सभाओं से होते हुए (लगभग 22 किलोमीटर लंबी) यह ड्रेन कसया क्षेत्र के छोटी गंडक नदी में मिल जाती है। लेकिन राजस्व के नक्शे में न होने के कारण घिनहुआ ग्राम सभा के किसानों द्वारा ड्रेन को लगभग 1.6 किलोमीटर अतिक्रमण कर अवरुद्ध कर दिया गया है। जिसके वजह से प्रतिवर्ष घोरठ, हरिकेशवा, महुअवा, दहाउर, घीनहुआ के किसानों का हजारों एकड़ में लगी फसल जल जमाव के कारण बर्बाद हो जाती है। 

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

    चेयरमैन डा0 धनंजय गोविंद राव ने बताया कि गत 20 मार्च 2024 को किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी से मिला था और लिखित तथा मौखिक रूप से ड्रेन की वजह से जल-जमाव के कारण किसानों की हो रही बर्बादी के संबंध में अवगत कराया था। गत 15 अप्रैल 2025 को बाढ़ खंड अभियंता के पत्र द्वारा धनावंटन के पश्चात सफाई करने का पत्र चेयरमैन को प्राप्त हुआ। चेयरमैन डा0 गोविंद राव ने इस समस्या से शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक को अवगत कराया और इसकी सफाई मिल द्वारा कराने के लिए कहा । जिसके क्रम में रविवार को शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक श्री सिंह द्वारा अपने सर्वे टीम के साथ मौका मुआयना किया गया ।

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने जिला अधिकारी को अवगत कराने की बात कही। वरिष्ठ किसान व पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र गोविंद राव द्वारा बताया गया कि बकिया नाला/ड्रेन का नक्शा सिंचाई विभाग में होगा वहां से प्राप्त किया जा सकता है। उसने बताया कि इसी ड्रेन को हिरण्यवती नदी का उद्गम स्थल भी माना जाता है।

संबंधित खबरें
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…

विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking