नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव के सरेह में गन्ने के खेत मे लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी होने की सूचना पर पहची पुलिस मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
शुक्रवार शाम सरेह के तरफ गए उक्त गांव के ग्रामीणों ने देखा कि रोगी कुशवाहा के गन्ने के खेत मे एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी है।जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहची पुलिस उक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए अन्य कार्यवाई में जुट गई।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त लावारिस मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है उसके नम्बर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…