नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा-जुडाछपरा के टोला पटखौली में बृहस्पतिवार रात बैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की मुर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी मूर्ति लाकर स्थापित करा दिया गया।
थानाक्षेत्र के उक्त टोले पर वृहस्पतिवार को महाराज गंज जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र के खेसरारी से बारात आई थी द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गांव में बनी भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान सोनू गौड़ ने ग्रामीणों को आर्थिक मदद कर तत्काल दुसरी मूर्ति मंगवाकर उसी स्थान पर स्थापित करा दिया।
थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि किसने मूर्ति को क्षति पहुंचाई है जांच किया जा रहा, जांच के बाद उन शरारती तत्वों पर कार्रवाई किया जायेगा फिलहाल गांव में नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित करा दिया गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…