पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस एक युवक को एक अबैध असलहा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ थाना क्षेत्र के बसन्तपुर के समीप से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
26 जनवरी के दिन थाने के एसआई रामनरेश यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कप्तानगंज मोड़ से रामकोला की तरफ जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी क्रम में उनके द्वारा एक ऑटो को रोका गया तो ऑटो में बैठा एक 22 वर्षीय युवक उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस ने 100 मीटर की दूरी पर दौड़ा कर पकड़ लिया। तभी तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। पुलिस ग्रामीणों की मौजूदगी में उक्त युवक की तलासी ली तो उसके पास से एक अबैध कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस उसे लेकर थाने आई तथा पूछताछ में उसने अपना नाम समीम अंसारी पुत्र कमरे आलम निवासी टेढ़ी बताया। उक्त मामले में पुलिस उक्त युवक के ऊपर सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…