News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: खेत से तोरिया की फसल चुराने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2023  |  5:53 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: खेत से तोरिया की फसल चुराने का आरोप

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के विरईठ निवासी एक ब्यक्ति ने अपने गांव के ही एक मनबढ़ पर अपनी खेत मे काट कर रखी गई तोरिया की फसल चुराने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की माग की है।

उक्त गांव निवासी प्रेमशंकर सिंग जो भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष भी है उन्होंने थानाध्यक्ष को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी तोरिया की फसल खेत मे काट कर रखी गई थी।जब वह सुबह अपने खेत की तरफ गए तो पाया कि खेत मे कट कर रखी तोरिया की फसल का कुछ हिस्सा गायब है।पता लगाने पर पाए कि गांव के ही एक ब्यक्ति के निर्माणाधीन वाउंड्री में उनके खेत से चुरा कर लाई गई लगभग 15 गट्ठर तिरिया रखी मिली।

उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया है कि उक्त चोर किस्म के ब्यक्ति द्वारा इसके पूर्व भी गांव के एक ब्यक्ति की फसल चोरी की गई थी।इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking