News Addaa WhatsApp Group

Nebua Naurangiya Crime News/नेबुआ नौरंगिया: संदिग्ध परिस्थितियों में बृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2022  |  7:31 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya Crime News/नेबुआ नौरंगिया: संदिग्ध परिस्थितियों में बृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र नेबुआ नौरंगिया के खजुरिया में एक 60 वर्षीय बृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

उक्त गांव निवासी रामकिशुन पुत्र बीर उम्र 60 वर्ष के दो पुत्र झुन्नआ व गुड्डू हैं। बृद्ध अपने बड़े पुत्र के साथ रहता था जबकि छोटा पुत्र गुड्डू अलग रहता था।मिली जानकारी के अनुसार बृद्ध ने समूह से 35 हजार रुपये लोन ले रखा था जिसके लिए अक्सर विवाद होने की सूरत में ग्रामीणों ने उक्त रकम जमा करने की सलाह दी थी जिस पर वृद्ध ने कुछ रुपये जमा भी कर दिए थे आज गुड्डू की पत्नी व बृद्ध में तकरार हुई जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले चारपाई पर रख पुलिस को हत्या की सूचना दिए जिस पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।तहरीर भी नहीं मिली है।शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking