News Addaa WhatsApp Group

Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: किसान गोष्टी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2022  |  10:13 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: किसान गोष्टी का हुआ आयोजन

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड के सिरसिया कला गांव में उ.प्र.गन्ना किसान संस्थान पिपराइच गोरखपुर के तत्वाधान में किसान गोष्टी का आयोजन किया।जिसमे पेड़ी गन्ना प्रबन्ध व सहफसली खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा किया गया। उक्त गोष्टी की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रविकान्त सिंह ने किया।

उक्त गोष्टी को सम्बोधित करते हुए गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गन्ने में खरपतवार उसकी उपज को लगभग 40% तक कम कर देता है अतः आपसभी किसान खरपतवार के नियंत्रण की उपाय अवश्य करे इसके लिए सबसे उत्तम उपाय निराई गुड़ाई तथा पेड़ी गन्ने के लाइनों के बीच गन्ने के अवशेष पत्तो को बिछा कर किया जा सकता है साथ ही फसल चक्र अपना कर भी खर पतवार को नियत्रीत किया जा सकता है।सेवरही के वैज्ञानिक बच्चा राव ने पेड़ी प्रबन्ध पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि यह महीना पेड़ी गन्ने में उर्वरक का प्रयोग करने का सबसे सही समय है इस समय आप सभी उर्वरक का प्रयोग करे निश्चित ही पैदावार पढ़ जाएगी।डा. ओपी सिंह बैज्ञानिक ने बताया कि आप सभी किसान अपने क्षेत्रफल का 50%अर्ली तथा 50% सामान्य गन्ना बोए किसी एक प्रजाति पर निर्भर न रहे।आप गन्ने का साथ सहफसली खेती कर अपनी आय बढ़ाने के साथ खर पतवार पर नियंत्रण कर सकते है।उक्त गोष्टी में आये प्रगतिशील किसान जियाउलहक और रविकान्त सिंह ने बताया कि वे गन्ने के साथ खीरा की खेती कर अच्छा लाभ लेते है।गोष्टी के अंत मे अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन ने आगन्तुक अतिथियों तथा किसानों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि उक्त गोष्टी से निश्चित ही पड़ी गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा।उक्त गोष्टी में क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking