News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ-नौरंगिया: पालीटेक्निक के छात्र ने किया खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 26, 2023  |  5:45 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ-नौरंगिया: पालीटेक्निक के छात्र ने किया खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस WhatsApp
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी है मृतक युवक

खड्डा/कुशीनगर। प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के एक छात्र का बुधवार को कमरे के अंदर सुसाइड कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक मैकेनिकल प्रोडक्शन की पढ़ाई कर रहा था।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

नेंबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के परसौनी गांव निवासी निखिल गुप्त पुत्र परशुराम गुप्त (18 वर्ष) प्रयागराज स्थित हंडिया कस्बा के वार्ड नंबर 8 के सोनी लाज में रहकर पढ़ता था, जो पॉलिटेक्निक मैकेनिकल प्रोडक्शन सेकेंड ईयर का छात्र था।

बुधवार को सुबह के ज्यादा समय होने पर भी उसके कमरे के नही खुलने पर उसके अगल- बगल के छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई तो इसकी सूचना लॉज के मालिक दिया। सभी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंची तो उसका शव पंखे से बंधे हुये रुमाल के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने उसको उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर देर शाम तक उसके परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही परिजन हंडियां के निकल गए। पुलिस के सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके जांच में मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस मृतक का मोबाइल अपने साथ ले गई ताकि पता लगाया जा सके कि छात्र ने इस तरह घटना को अंजाम क्यों दिया। उधर उसके साथियों का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। वही परिजन भी हैरान है उसने अचानक ऐसा कदम क्यो उठाया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। जिसके मृत्यु पर परिजन दहाड़े मारकर रो रहे है।

खबर लिखे जाने तक शव का पीएम करने की तैयारियां हो रही थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking