News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj Police Station/तमकुहीराज में बनेगा नवीन पुलिस थाना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 11, 2022  |  6:17 PM

1,688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj Police Station/तमकुहीराज में बनेगा नवीन पुलिस थाना

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

तमकुहीराज/कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुही राज में बनेगा नवीन पुलिस थाना बनेगा,मुख्यमंत्री ने इसके आदेश जारी कर दिया है।विदित हो कि इसके लिए जमीन के नक्शे के साथ जमीनों के भौतिक सत्यापन व अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ एसपी धवल जायसवाल ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। दरअसल जिले की आबादी व भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से थानों की संख्या काफी है। जिले में सात विधानसभाएं हैं, जबकि कुल थानों की संख्या महिला थाने को मिलाकर 18 है।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

जिले के बिहार बार्डर पर स्थित सबसे संवेदनशील थाना तरयासुजान क्षेत्रफल के हिसाब से भी काफी बड़ा है,तमकुही राज तहसील का भी यही थाना है,तहसील मुख्यालय पर अब तक थाना नहीं है। यहां तरया सुजान थाने की एक पुलिस चौकी मात्र है। तमकुहीराज में नया थाना बनाने की तैयारी को अब पंख मिल गए है। जमीन व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर एसपी ने इस थाने के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में तमकुहीराज में नवीन पुलिस थाना के स्थापना के लिए आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से करीब डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी,इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अधिक दुरुस्त करने तथा अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए थाना की स्थापना की जा रही है। इसके जरिए महिलाओं व जन सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking