कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील की व्यवस्थाएं लचर नजर आ रही हैं। सुबह से खतौनी के लिए आए लोगों ने खतौनी के लिए लाइन लगाया लेकिन खिड़की पर सर्वर प्राब्लम का बोर्ड देखकर इस इन्तजार में की सही होने पर उन्हें खतौनी मिल जाएगा, इन्तजार करते करते फर्श पर ही सो गए, लेकिन इन लोगों का कोई पुस्ताहाल नहीं है। जब कैमरे की नजर पड़ी और पुछताछ की गई तो सभी अपनी कहानी बयां करने लगे।
खड्डा तहसील कार्यालय का खतौनी कार्यालय सुबह से ही सर्वर की समस्या से जूझ रहा है। इन्तखाफ लेने वाले लोग खिड़की के बाहर काफी देर तक लाइनों में खड़ा रहा लेकिन खिड़की पर सर्वर प्राब्लम का लगा बोर्ड देखकर सभी लोग निराश हो गए। जमानत में लगाने के लिए लाइनों में खड़े लोग इस इन्तजार में कि कहीं सही होने में मिल जाए, इस हेतु फर्श पर ही गहरी नींद में सो गए लेकिन तहसील का कोई जिम्मेदार इनके हालत पर तरश नहीं खाया और पुछने की जहमत भी नहीं उठाई।
जब कैमरा कुछ लोगों ने देखा तो वह सामने आए और अपनी समस्या बताते हुए कहा कि इस व्यवस्था से उनके संबंधित जेल में बंद लोग इन्तखाफ के अभाव में जमानत पर रिहा नहीं हो पाएंगे।बेलवनियां निवासी मोतीलाल, बसडीला गांव निवासी सुकई, छितौनी आजाद नगर निवासी सोनू, अहिरौली नौका टोला गांव निवासी रामकृपाल, सुभाष पटेल, चमरडीहा गांव निवासी पारस एवं हनुमानगंज गांव के शंकर चौहान खबर लिखे जाने तक खतौनी कार्यालय के सामने इन्तजार करते हुए खतौनी निकलने का राह जोह रहे हैं।
बताते चलें कि तहसील खड्डा में विगत छ: माह से तहसीलदार का पद रिक्त है एवं एसडीएम रामवीर सिंह के चुनाव प्रशिक्षण में जाने के वजह से बुधवार का दिन अधिकारियों से खाली है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…