हाटा/कुशीनगर। नगर के केन यूनियन तिराहा व गोरखपुर चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य हेतु एनएचएआई द्वारा सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण तथा फोरलेन की जमीन खाली कराने व तोड़ने में लोगों द्वारा विधायक मोहन वर्मा से शिकायत किया कि एनएचएआई टीम अतिक्रमण हटाने व जमीन कब्जा करने में मनमानी कर रहें हैं जिस पर सांसद विजय कुमार दूबे,ने एनएचएआई के चंद्रशेखर व विनीत अग्रहरि एसडीएम प्रभाकर सिंह व ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में बैठक कर फ्लाईओवर निर्माण में हो रही समस्याओं पर विचार किया और सांसद ने सभी नगर वासियों से फ्लाईओवर निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील किया तथा एनएचएआई कर्मियों को निर्देशित किया कि मानक अनुसार जमीन की पैमाइश कर निर्माण कार्य करें।
वहीं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ सैकड़ों लोगों ने सांसद विधायक से मिल कर हाटा बस स्टैंड पर अंडरपास बनवाने की मांग किया। वहीं सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा ने फ्लाईओवर निर्माण के दोनों जगहों का निरीक्षण किया।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…