खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के बैरागी पट्टी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रामजी पट्टी में तहसील प्रशासन ने नवीन परती की लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करा जोतवा दिया और सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगवा दिया।
खड्डा एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने बताया कि रामजी पट्टी में नवीन परती की भूमि को लोगों ने कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार एवं राजस्व टीम गठित कर मौके से पैमाइश कराकर गाटा संख्या 248 लगभग 1 एकड़ नवीन परती की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। उक्त जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगवा दिया गया है कि यदि कोई इस सरकारी भूमि पर कब्जा दखल करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजमंगल कुशवाहा सहित पुलिस एवं राजस्व टीम मौजूद रही।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…