कसया/कुशीनगर । नवरात्न के पवित्र अवसर पर नगर कसया में भब्य प्रतिमाओ को स्थापित करने की जोर -सोर से तैयारियां चल रहीं हैं l नगर के हर मार्ग पर प्रति वर्ष दर्जनों भब्य माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाये स्थापित की जाती हैं, तो वहीं पंडाल और नगर की सजावट भी आकर्षण का केंद्र बना रहता हैं, जहाँ नगर में दर्शकों की भारी भीड़ जूटती हैं l प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्न (दशहरा) के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाये स्थापित करने की तैयारी तेजी की जा रहीं हैं l इसी क्रम में नगर के शहीद अमिय नगर वार्ड न.26 नौका टोला पडरौना मार्ग पर माँ वैष्णो देवी व मयसासूर की भब्य प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं, तो वहीं भब्य गुफा भी बनाया जा रहा हैl मेले में दर्शन करने आये लोगो व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला सहित अन्य मनोरंजन के संसाधनों का भी प्रबंध किए जा रहें हैं l निर्मोही अखाड़ा के प्रबंधक व आयोजक राजेश राजभर, कमलेश कुशवाहा व राकेश कुशवाहा ने बताया कि यहाँ हर वर्ष नवरात्न के अवसर पर माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं का भब्य प्रतिमा स्थापित की जाती हैं, जहाँ कई जिलों के लोग दर्शन करने व देखने के लिए आते हैंl
इस वर्ष भी हिन्दू -मुस्लिम एकता व सद्भाव का मिशाल क़ायम करते हुए मुस्लिम वर्ग के शमशाद आलम, जुनेद अंसारी, इमरान खान, जुबेद अंसारी, सोनू खान आदि के पूर्ण सहयोग से इस आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा हैं, तो इसी के साथ निर्मोही अखाड़ा के सुमित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, मदन मोदनवाल आदि इस में पूर्ण रूप से लगे हुए हैं l
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…
कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…
तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…