कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा अपनी स्थापना की 17 वीं वर्षगाँठ एवं मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम में संजीवन कार्यक्रम का आयोजन कर परिवार से दूर रह रहे बुजुर्गों को भावनात्मक मजबूती देने का प्रयास किया गया।
संस्था द्वारा वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम को कैरम बोर्ड, लूडो इत्यादि भी भेंट किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये पौधरोपण किया गया।
वृद्धजनों को संबोधित करते पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि वृद्धावस्था में व्यक्ति अपने को कमजोर और असहाय समझने लगता है, विशेषकर जब उसके अपने परिजन साथ न हों। लेकिन आप अपने को मानसिक रूप से मजबूत रखें। क्योंकि भले ही आपका मूल परिवार आपके साथ न हो लेकिन सरकार से लेकर समाज तक सब आपके साथ खड़े हैं।
नयी दिशा संरक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ0 दयाशंकर तिवारी ने कहा कि वृद्धावस्था को अभिशाप न समझें। यह जीवन का एक चरण है जो सौभाग्यशाली मनुष्य के हिस्से में ही आता है। परिस्थितियों वश आप वृद्धाश्रम में हैं लेकिन सकारात्मक सोचे कि आप हम उम्र के बहुत से लोगों के साथ है।
नयी दिशा अध्यक्ष व मनोविज्ञान की आचार्य डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि आप बुजुर्गों से हमारी पहचान है। अपने को कभी भी असहज न समझें हमारी संस्था हर क्षण आपके साथ है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रबंधक रज्जो राजा ने नयी दिशा को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, आशुतोष मिश्र, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 सत्य प्रकाश, विशेषता मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल, गरिष्ठ उपाध्याय, प्रकाम्य चतुर्वेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, विनीत शुक्ल, विकाश श्रीवास्तव, रमा प्रजापति, सुजीत, अनिल पांडेय, रुचि इत्यादि सहित बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के मनोविज्ञान विषय के अधिकांश विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…
कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…
तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…