News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 मरीजों का हुआ ईलाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2023  |  6:25 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 मरीजों का हुआ ईलाज

पडरौना/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिन शुक्रवार को किया गया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

उक्त शिविर में लगभग 200 मरीजों का नि:शुल्क जांच किया गया। इस कैंप में हड्डियों की जांच,स्वास्थ्य की जांच,शुगर,थायराइड, नसों की जांच,यूरिक एसिड इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान अस्पताल के प्रबंधक डॉ.रंजीत सिंह की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि इस तरह का मुफ्त कैंप का आयोजन प्रत्येक महीने में किया जाएगा। इस कैंप में डॉ अजय सिंह एम्स के पूर्व चिकित्सा फिजिशियन,डॉ इंद्रजीत सिंह चिकित्सा फिजिशियन,डा अमर यादव मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ रंजीत ने बताया कि इस कैंप में गठिया,साइटिका,डिस्क प्रोलेप्स के ज्यादातर मरीजों का इलाज किया गया एवं उचित सलाह भी दिया गया। इस कैंप में डॉ अजय सिंह, डा इंद्रजीत सिंह द्वारा सलाह दिया गया कि शुगर,ब्लड प्रेशर,स्वांस, हृदय इत्यादि के मरीजों को को ठंड से बचने की सलाह दी गई।

इस कैंप में राजकुमार सैनी,श्याम,अविनाश यादव,पुष्पा,किरण,संध्या, ऋषि सैनी,धनंजय,मनीष आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking