News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: स्टाप डीजे के अंतर्गत मुस्लिम समाज द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान…आगामी ईद मिलादुन्नबी पर डीजे न बजाने का किया है फैसला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2023  |  7:39 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: स्टाप डीजे के अंतर्गत मुस्लिम समाज द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान…आगामी ईद मिलादुन्नबी पर डीजे न बजाने का किया है फैसला

पडरौना/कुशीनगर।दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद पडरौना के तरफ से आगामी ईद मिलादुन्नबी की जुलूस सहित सभी अवसरों पर डीजे पर कड़ाई के साथ पाबंदी लगाने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत डीजे से हो रहे नुकसान से सभी को जागरुक किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

मंगलवार को पडरौना नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्टॉप डीजे के तहत जन जागरुकता अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोग सभी से संपर्क कर डीजे पर पाबंदी हेतु सहयोग की अपील कर रहे हैं।

पडरौना नगर के नौका टोला व अब्बासिया मुहल्ला सहित कई मुहल्लों में कार्यक्रम कर कार्यक्रम के आयोजक नाजिम इंजी. शाकिरुल्लाह अंसारी ने कहा कि समाज से डीजे का चलन सबके सहयोग से खत्म होना चाहिए। इसके लिए हम सब मिल जुलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसमें सबका सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजे अपूरणीय क्षति का कारण बन सकता है। इससे सभी को सचेत रहने की जरुरत है। डीजे की ज्यादा साउंड मस्तिष्क में तनाव पैदा करती है। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ने के साथ-साथ हृदय की धड़कन तेज हो जाती है। व आदमी तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है।

इस अवसर पर जिकरुल्लाह अब्बासी, वकील अहमद अंसारी,नूर हसन खां,आफताब आलम,रजाउल मुस्तफा, अब्दुल्लाह,जमील आयशी,इस्ताखार अली, राजा खलील,शिब्बू बाबर, सफीउल्लाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking