पडरौना/कुशीनगर। दिल्ली में हुए न्यूज क्लिक के संस्थापक व अन्य पत्रकारों के घर छापेमारी व गिरफ्तारी के विरोध में जनपद कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कुशीनगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कुशीनगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जांच की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में न्यूज क्लिक मीडिया के संपादक व प्रधान संपादक के साथ पत्रकारों पर छापेमारी व गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है जिसकी हम कड़ी निन्दा करते हैं। भाजपा सरकार निरंकुश व्यवस्था को मीडिया और जनता पर थोपना चाहती है लेकिन यह देश लोकतंत्र और संविधान से चलता है समय आने जनता इसका फैसला करेगी।
इस अवसर पर जहीरुद्दीन, धनंजय सिंह पहलवान, तारकेश्वर सिंह,पलटन यादव,श्याम नारायण, ओमप्रकाश गुप्ता,सरोज कुमार गौतम,स्वामीनाथ यादव,दीनबंधु जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता,हमीद अंसारी,रमेश सिंह,आर्यन बाबू,अनिल यादव,सतेंद्र गोंड,सुरेंद्र गुप्ता,गुड्डू गुप्ता,सुरेश गोंड, विंध्यानचल गोंड,अख्तर अली,राहुल सिंह,आनंद प्रकाश,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…