News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: पिकप पर अबैध रूप से लदी यूरिया खाद पकड़े जाने के मामले में केंद्र संचालक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2022  |  10:10 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: पिकप पर अबैध रूप से लदी यूरिया खाद पकड़े जाने के मामले में केंद्र संचालक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा बीते 5 अगस्त को बिना नम्बर की पिकप पर अबैध रूप से लदी यूरिया खाद पकड़े जाने के मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस सम्बंधित धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बीते 5 अगस्त को थानाध्यक्ष अपने हमरहिओ के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि एक बिना नम्बर की पिकप आती दिखी सन्देह के आधार पर उनके द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पिकप छोड़ फरार हो गया। पुलिस द्वारा पिकप कब्जे में लेकर देखा गया तो उसमें यूरिया खाद भरा हुआ था। थानाध्यक्ष तत्काल पिकप को सीज करते हुए इसकी सूचना जिला कृषिधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारो को दी। सूचना पर पहुचे जिला कृषिधिकारी मामले की गम्भीरता से जांच की ततपश्चात पाया कि उक्त यूरिया खाद आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र कलवारीपट्टी से लोडकर बिहार राज्य को जा रही थी जो उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 का उलंघन है। जिसके क्रम में नेबुआ नौरंगिया पुलिस जिला कृषिधिकारी डॉ. बाबू राम मौर्य की तहरीर पर उक्त कृषक सेवा केंद्र के संचालक, पिकप स्वामी तथा ड्राइवर के ऊपर सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking