पडरौना/कुशीनगर। मोहर्रम के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को इंस्पेक्टर पडरौना राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सिधुआं बाजार व बसहिया में पीएएसी के साथ पुलिस के जवानों ने बाइक के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को उच्च न्यायालय के गाइड लाइन के अनुपालन करने के साथ हिदायत दी गई कि तलवार भाला फरर्षा चाकू आदि मोहर्रम के दिन नहीं निकाली जाएगी। पुलिस ने शांति पूर्वक तरीके से मोहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की।कहा कि इस बार ताजिया के साथ धारदार हथियार के अलावा लाठी डंडा फरर्षा भाला चाकू नहीं निकाली जाएगी।
कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने कहा कि जुलूस व ताजिया निकालने के दौरान किसी प्रकार की त्यौहार में माहौल को खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,वेद प्रकाश सिंह,संजय साही,धीरेंद्र वर्मा प्रभात यादव,अजय पटेल,रत्नेश मौर्या,धर्मदेव चौधरी रामचंद्र राम,सिधुआं बाजार चौकी प्रभारी अमित सिंह आदी मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…