News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: सोशल मीडिया पर किसी प्रकार अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई; मोहर्रम के जुलूस में शस्त्रों का प्रयोग प्रतिबंधित,होगी निगरानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2022  |  8:18 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सोशल मीडिया पर किसी प्रकार अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई; मोहर्रम के जुलूस में शस्त्रों का प्रयोग प्रतिबंधित,होगी निगरानी

पडरौना/कुशीनगर। मोहर्रम के जुलूस में छह फिट से ऊंची ताजिया ले जाने के लिए एसडीएम की अनुमति लेनी पड़ेगी। ताजियादारों को बड़ी ताजिया बनाने के लिए एसडीएम सदर को प्रार्थना देना होगा। इसके अलावा नौ जुलाई को निकलने वाले जुलूस में किसी तरह के शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

यह बातें सीओ इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह ने कहीं। वह शुक्रवार की शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरागंज गांव में मोहर्रम को लेकर ताजियादारों के साथ पीस कमेटी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने वाले लोग लाठी, डंडा, तलवार और भाला का उपयोग नहीं करेंगे। अगर कोई इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जुलूस में ताजिया की लंबाई छह फिट निर्धारित की गई है। इससे ऊंची ताजिया के लिए एसडीएम सदर को आवेदन देकर ताजियादारों को अनुमति लेनी पड़ेगी। मोहर्रम को लेकर सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का वीडियो और फोटो शेयर, पोस्ट न करें। अगर कोई अफवाह फैलाने और विवाद को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कहा कि ताजिया जुलूस निकालने के दौरान रास्ते में बिजली के पोल-तार के अलावा में पेड़ से होने वाली दिक्कत को लेकर पहले ही संबंधित थाने या चौकी को अवगत कराना होगा। जुलूस के रास्ते में होने वाली समस्या के बारे में पहले से ही सूचना दे दें। बैठक में बड़हरागंज निवासी रसीद ने गांव में सफाई कराने की मांग की।

इस दौरान मिश्रौली बाजार चौकी प्रभारी संजय शाही, संजीव दिक्षित,मोहम्मद अकमल आदि क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking