पडरौना/कुशीनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के साथ शुरू हो रहे डोल मेला को लेकर बुधवार को कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र से आए श्री कृष्ण ढोल आयोजकों ने अपनी अपनी समस्या गिनाई।इसके बाद सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि 19 अगस्त से श्री कृष्णा जन्माष्टमी शुरू हो रहा है। इसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मूर्ति स्थापना और डोल निकाली जानी है। इस दौरान डोल आयोजकों को अपने अपने अखाड़ा के कलाकारों को वालंटियर के रूप में मेले को सकुशल डोल मेले को संपन्न कराने का प्रयास करें। कहा कि डोल निकलते वक्त अखाड़ा खेलने वाले खासतौर पर युवाओं के छोटी मोटी गलती के वजह से विवाद उत्पन्न हो जाता है,ऐसे में डोल आयोजकों को अपने अखाड़ा के कलाकारों को समझाने के साथ विवाद उत्पन्न होने से रोकने की जरूरत है। किसी प्रकार की किसी तरह से डोल मेले में अराजकता फैलाने और गलत हरकतों का हिमाकत करने वालो पर पुलिस उससे सख्ती से निपटने का काम करेगी। डोल मेले के दौरान अखाड़ा खेलने वाले कलाकार तलवार भाला फरसा का उपयोग नहीं करेंगे। किसी प्रकार के भी कोई नई परंपरा कायम नहीं होगी। मेले में खलल डालने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खास तौर पर डोल मेले के दौरान बजने वाले डीजे के आवाज को भी कम करके बजाना होगा,इससे किसी प्रकार की आवाज सुनकर किसी को दिक्कत ना हो,और ना ही किसी हार्ट के पेशेंट को दिक्कत हो सके। एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि मिश्रौली बाजार के विभिन्न डोल आयोजकों ने तमाम समस्याओं को अवगत कराया है। इसके बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि आज बृहस्पतिवार वे स्वयं मिश्रौली बाजार जायेंगे। यहां सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था के अलावा क्षतिग्रस्त सड़क के और यहां आने जाने वाले रास्ते के बीच गड्ढे वाली समस्या को दूर कराने की काम की जाएगी। मिश्रौली विश्राम पट्टी निवासी और भाजपा नेता पिंटू मिश्र ने डोल मेला के दौरान तमाम समस्या को लेकर सवाल उठाया। इसी तरह शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने भी रास्ते के बीच बने गड्ढे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। आधार छपरा ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन रौनियार ने प्रशासन की तरफ से मिले निर्देशों को अपने तरफ से डोल मेले के दिन हर संभव मदद कराने का भरोसा दी। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े नेता दूधनाथ वर्मा ने विभिन्न जगहों से आने वाले डोल वाले स्थान मिश्रौली बाजार बेहतर ढंग से सफाई कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने सभी डोल आयोजक मंडलों के अध्यक्षों से शांतिपूर्ण ढंग से डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने की अपील की।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिश्रौली बाजार संजय साही,धीरेंद्र वर्मा,आनंद शंकर सिंह,अमित सिंह,रत्नेश मौर्या,सिवम दीक्षित,सतीश जायसवाल,मोनु बर्मा,सिटु दीक्षित समेत पंचायती राज विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…