पडरौना/कुशीनगर। नगर के जगदीश पुरम कॉलोनी में बुधवार की देर रात एक 45 वर्षीय महिला की अज्ञात लोगों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला अकेले घर में थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जगदीश पुरम कॉलोनी निवासी रमेश सिंह सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी बेलवा चुंगी स्थित जगदीश पुरम कॉलोनी में अपने निजी निवास में रहते हैं।बताया जाता है कि इसी घर में किराए के तौर पर सिवम मिश्रा नाम के एक व्यक्ति भी किराए के तौर पर रहता है। बुधवार की शाम सेवानिवृत्त रमेश सिंह की पत्नी घर गीता देवी घर में अकेली थी, जबकि संगीता देवी के पति रमेश सिंह और उनके बड़ा लड़का प्रतिक सिंह किसी कारण वंश बाहर गए हुए थे। मृतिका संगीता देवी के लड़का प्रतीक सिंह ने बताया कि जब वह करीब 9:45 बजे बुधवार की रात अपने घर पर आया तो देखा कि उसकी मां संगीता देवी घर के कमरे के पास बाहर फर्श पर पड़ी हुई हैं,जबकि उनके गले से खून का रिसाव हो रहा है। इसके अलावा घर के भीतर अलमारी खुली थी,इसमें रखे सारे सामान बिखरे पड़े थे। प्रतीक सिंह ने बताया कि घायल अपनी मां को पड़ोसियों के सहयोग से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका संगीता देवी के बड़े पुत्र प्रतीक सिंह के तहरीर पर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 400 /22 धारा 302/460 भारतीय दंड विधान बनाम एक अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। इस मामले में घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के निरीक्षण के बाद किराएदार सिवम मिश्रा समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…