News Addaa WhatsApp Group

Padrauna News/पडरौना: दो अंन्तर्राजीय तस्कर भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2022  |  8:23 PM

604 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna News/पडरौना: दो अंन्तर्राजीय तस्कर भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार

पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना के पुलिस ने शुक्रवार को लग्जरी वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हरियाणा निर्मित शराब के दो अंन्तर्राजीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मैकडोल शराब की 342 बोतल और 106 इंपीरियल ब्लू समेत ऑफिसर चॉइस हरियाणा निर्मित शराब बरामद की है। पुलिस ने इनकी कीमत दो लाख 28 हजार नौ सौ रुपए बताया है। इसका खुलासा करते हुए कोतवाली पडरौना में सीओ सदर कुंदन सिंह ने बताया कि कोतवाली पडरौना की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बिहार सीमा पुल गोबरई से पहले एक आउटलैंडर लग्जरी कार वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्करों द्वारा बिहार की तरह बेचे जाने की सूचना मिली। इसके बाद बासी चौकी प्रभारी वेद प्रकाश सिंह के अगुवाई में पडरौना की संयुक्त कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने बांसी से आगे जाते कार को रोकने का इशारा किया,पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने की कोशिश करने लगे,इस दौरान कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन की जांच की तो उसमें से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली पडरौना थाने में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

सीओ सदर श्री कुंदन सिंह ने बताया कि अंन्तर्राजीय शराब तस्करों में रितु पुत्र राजेश निवासी चैनत थाना हांसी जिला हिसार हरियाणा और साहिल शर्मा पुत्र सुरेश निवासी कोट थाना विवानी जिला विवानी हरियाणा शामिल है।

अंन्तर्राजीय शराब तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,उपनिरीक्षक वेद प्रकाश सिंह,कांस्टेबल रणजीत सिंह,अंकुर सिंह,ज्ञान सूर्यवंशी,हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking