News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: शिविर लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2023  |  6:32 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शिविर लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

पडरौना/कुशीनगर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रविंद्र नगर घूस के बुद्धा पार्क में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीन मोहम्मद तथा डॉक्टर उज्जवल सिंह के द्वारा मानसिक रोगियों का परीक्षण करते हुए दवा वितरित किया गया। कुल 312 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 68 में मानसिक रोग के लक्षण पाए गए जिनको दवा दी गई। कार्यक्रम में योगिता कुशवाहा ने मानसिक रोग तथा उसके लक्षणों पर विस्तार से लोगों को बताया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पटारिया ने कहा कि मानसिक रोगों का इलाज है और यह दवाओं से पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है, इसलिए जिनके भी अंदर इस प्रकार के मानसिक रोगों के लक्षण दिखाई दें उन्हें चिकित्सक से दिखाकर उनकी काउंसलिंग करानी चाहिए। साथ ही उचित दवावो के सेवन से वह व्यक्ति पुनः सामान्य व्यवहार करने लगता है।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजय गुप्ता, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी आरडी कुशवाहा तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिद्धनाथ तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपास्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking