उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा
पडरौना/कुशीनगर। बकरीद पर खुले में पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी। साथ ही कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित पशुओं के छोड़ अन्य पशुओं के मांस को जाने आने के लिए मनाही नहीं रहेगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि दश जुलाई को बकरीद है। इसको लेकर कोतवाली पडरौना थान में दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोगों की शांति समिति की बैठक की जा रही है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि कहीं भी सार्वजनिक स्थान या खुले में किसी भी पशु की कुर्बान नहीं दें। यदि सार्वजनिक स्थान पर या कहीं रास्ते या गली में किसी भी पशु की कुर्बानी दी तो पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई करेगी। प्रतिबंधित पशुओं को छोड़कर अन्य पशुओं को दी जाने वाली कुर्बानी की मांग को मुस्लिम समुदायों द्वारा एक दूसरे के घर ले जाने और आने पर कोई मनाही नहीं है,अगर कोई रोकता है तो पुलिस की सूचना दें। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,एसआई सीबी पांडेय,प्रभात यादव धीरेंद्र वर्मा अजय पटेल, रत्नेश मौर्य समेत नगर के सभासद गणमान्य आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…