साखोपर/कसया। शुक्रवार को यातायात माह नवम्बर के चौथे दिन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा शहर के पड़रौना नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी दीपनरायन अग्रवाल प्रो0 आयसर ट्रैक्टर एजेन्सी के सहयोग से आयसर ट्रैक्टर एजेन्सी पडरौना पर शहर के ट्रैक्टर एजेन्सी के मालिक एवं ट्रैक्टर मालिकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी को अपने वाहनों का फिटनेस रखने,ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ वाहन चलाने,शराब पीकर एवं मोबाइल पर बात करते समय किसी भी दशा में वाहन न चलाने,निर्धारित वजन एवं परमिट के अनुसार वाहन चलाने,ओवर लोडिंग न करने, निर्धारित गतिसीमा में वाहन चलाने तथा शीतऋतु में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही ट्रैक्टर पर सवारी न ढोने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित लोगो से शहर की यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु एक जागरूक नागरिक की तरह व्यवहार करने का अनुरोध किया गया एवं अपने परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु उत्प्रेरित करने का अनुरोध किया गया।जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों के जीवन एवं शरीर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
इस अवसर पर दीपनरायण अग्रवाल,नागेन्द्र गुप्ता,अभिनव यादव,जगदम्बा अग्रवाल प्रदेश मंत्री उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल,यातायात के अन्य कर्मी सहित ट्रैक्टर मालिक व चालक उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…