News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: दो दिवसीय जनपद प्रवासपर आए प्रभारी मंत्री ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 28, 2024  |  5:16 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: दो दिवसीय जनपद प्रवासपर आए प्रभारी मंत्री ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

पडरौना/कुशीनगर। दो दिवसीय जनपद प्रवास पर आए प्रदेश सरकार के उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को रविन्द्र नगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए मीडियाकर्मियों से बातचीत में कुशीनगर जनपद के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि सुनियोजित विकास,अच्छा प्रशासन और अच्छा सुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुशीनगर के निवासी भारतीय जनता पार्टी को इतना सम्मान दिया है कि यहां से दो सांसद,एक राज्य सभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकांश ब्लाक प्रमुख,और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य हमारी पार्टी से चुने गए हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम कुशीनगर जनपद को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हमने जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला के सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया है जिसमें विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय किया गया। मेडिकल कालेज के अधूरे कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशानुसार त्योहारों से पहले सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। केन्द्र और राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य होगा। मंडी परिषद से जुड़ी सड़कों को हाटमिक्स प्लांट से बनाने का निर्णय लिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि यहां के जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा के अनुरूप सभी सड़के अच्छी होंगी। हाल ही में नकली नोटों की बरामदगी के बाद कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के प्रश्न पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपराधी और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए कुशीनगर प्रशासन कार्य कर रहा है। विपक्षी दलों के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि इनके सरकार में इनके सामान्य कार्यकर्ता गाड़ियों में असलहा लहराते हुए घूमते थे। खाली प्लाटों पर कब्जा करते थे,बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं था। गुण्डे अपराधियों की वाहवाही होती थी। ऐसा वातावरण हमने इनके सरकारों में देखा है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है। कहा कि विपक्ष के कहने और बोलने से हम रुकने वाले नहीं हैं जनता ने हम पर भरोसा कर के भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है।हम जनता को विकास और सुशासन देंगे इसके लिए हम कटिबद्ध हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,सांसद विजय कुमार दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल,विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा,विनय प्रकाश गोंड, डॉ असीम राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द आदि उपस्थित थे

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking