News Addaa WhatsApp Group

प्राथमिक विद्यालय लोहेपार में नयी दिशा ने कराया पौधरोपण

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 4, 2025  |  6:56 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राथमिक विद्यालय लोहेपार में नयी दिशा ने कराया पौधरोपण

मथौली बाजार/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत मथौली बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहेपार के परिसर में बच्चों को पौधों की महत्ता से अवगत कराते हुए बरगद, गुलमोहर, नीम, हरसिंगार, बॉटल ब्रश आदि पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिक से अधिक पौधारोपण के विजय को सफल बनाने के लिए समग्र रूप से प्रयास करना होगा।अधिक से अधिक पौधे रोपित तो करने ही है साथ ही अपने आस पास लगे पौधों की सुरक्षा करना ही हमारा दायित्व है।

इस दौरान प्रतिनिधि मनीष सिंह, भगत जी, प्रधानाध्यापक तेज प्रताप सिंह, मयंक सिंह, निर्मला वर्मा, रागिनी सिंह, कुसमावती देवी, संगीता देवी, मोनू, नरसिंह, साहनी, रामू, मुरारी, श्रीराम, सत्यजीत सिंह, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking